बिहार में कथित फर्जी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
हाथरस 22 जून। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी (एडवोकेट) के निर्देशन में रविवार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में बिहार के एक गांव के निवासी भरत तिवारी की कथित फर्जी पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु के मामले की न्यायिक जांच कराए जाने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा एवं जिला महासचिव एवं हाथरस प्रभारी निशांत उपाध्याय (पूर्व सभासद) ने किया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि मामले की न्यायिक जांच कराकर सत्य तथ्यों को सामने लाया जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित किया जाए। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा,जिला महासचिव /हाथरस प्रभारी निशांत उपाध्याय (पूर्व सभासद),प्रदीप शर्मा जिला मंत्री,अतुल शर्मा जिलामंत्री,दीनदयाल शर्मा (दीनू पंडित),मधुकर गौड,गजेंद्र,कु. प्राची सासनी नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा,ललित,दीनदयाल उपाध्याय ललित, दीनदयाल उपाध्याय सहित राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

























