Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 जून। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलूपुरा के माजरा नगला रति के निकट सलेमपुर औद्योगिक परिक्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां ज्यों की त्यों धरी की धरी रह गई।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित प्रस्तावित हो चुके कार्यक्रम को लेकर सलेमपुर औद्योगिक परिक्षेत्र में चल रही सभी तैयारियों पर पूर्ण विराम लग गया।लखनऊ के अलीगंज में सोमवार बाइस जून को हुए हादसे की दुखद सूचना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ में आयोजित कार्यक्रम में दस मिनट के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लखनऊ के लिए बापिस हो गए।हसायन,हाथरस जंक्शन क्षेत्र की सीमा में स्थापित सलेमपुर औद्योगिक परिक्षेत्र में तेइस जून दिन सोमवार को आयोजित होने वाले यूपीसीडा के कार्यक्रम के लखनऊ में दुखद घटना के बाद रद्द होने के बाद प्रशासनिक तैयारियां पर विराम लग गया।विकासखंड कार्यालय के अलावा विभिन्न सरकारी कार्यालयों में तैनात अधिकारियो कर्मचारियो के द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर विभाग वार समीक्षा करने के लिए तैयारियां करने में व्यस्त दिखाई दिए थे।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर ब्लक कार्यालय परिसर में स्व अल्पाहार एवं जलपान कराए जाने के लिए बिस्कुट,नमकीन,पानी व ओआरएस के पाउच रखवाए जा रहे थे।ब्लाक क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में तैनात कर्मचारियो के द्वारा क्षेत्रीय लोगों को कार्यक्रम में लाने ले जाने के लिए निजी शिक्षण संस्थानों के बाहन के अलावा खानपान की व्यवस्था करने में लगे हुए थे।अचानक लखनऊ में दुखद घटना हो जाने के बाद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के रद्द हो जाने से सभी विभागो के कर्मचारी अधिकारी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने की उम्मीद संजोए बैठे सभी क्षेत्रीय जनमानस मायूस हो गए।कार्यक्रम के लिए की जारही तैयारियां भी धरी रह गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page