Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 मई । थाना हाथरस गेट पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध असलाह के साथ वायरल हुई पोस्ट का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने वायरल पोस्ट को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी हाथरस गेट को पोस्ट में दिखाई दे रहे युवक की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 11 मई 2026 को थाना हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विष्णु पुत्र कुंज बिहारी निवासी नगला सड़क, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इस संबंध में थाना हाथरस गेट में मु0अ0सं0 202/2026, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना एवं उनकी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page