सादाबाद 19 जनवरी । क्षेत्र के गांव धाधऊ स्थित मौजा नगला मनी निवासी शहीद सुभाष चंद्र बधोतियां (7 जाट रेजीमेंट) को आर्मी डे के अवसर पर जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी अद्वितीय वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान के लिए प्रदान किया गया। सेना की ओर से यह मेडल शहीद की माता पुष्पा देवी और पत्नी कांति देवी को सौंपा गया। मंच पर जब दोनों ने मेडल ग्रहण किया तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। इसके साथ ही सेना की ओर से शहीद के परिवार को ₹51,000 का चेक भी प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में शहीद के पिता मथुरा प्रसाद, बड़े भाई बलदेव सिंह और उनकी दोनों बेटियां सुबी और रितिका भी मौजूद रहीं। परिवार के सदस्यों ने गर्व और भावुकता के साथ शहीद सुभाष चंद्र बधौतिया को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि शहीद सुभाष चंद्र बधौतिया जैसे जवान देश की असली ताकत हैं। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर मातृभूमि की रक्षा की और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन गए। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने “भारत माता की जय” और “शहीद सुभाष चंद्र बधोतियां अमर रहें” के नारों के साथ वीर सपूत को नमन किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हाथरस के प्रमुख मेटल व्यवसाई लोकेश गर्ग का निधन, शोक की लहर
April 21, 2026
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
हाथरस के प्रमुख मेटल व्यवसाई लोकेश गर्ग
April 21, 2026
दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर, NOON
April 21, 2026
ससुराल से दवा लेकर लौट रहे थे
April 21, 2026
भट्ठे से लौट रहे युवक को दबंगों
April 21, 2026
दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं से
April 21, 2026
दुल्हन की विदाई के समय जागी कार
April 21, 2026
हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हुआ
April 21, 2026
Weather
Hathras
2:09 am,
Apr 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























