
हाथरस 21 अप्रैल। नगर के प्रमुख मेटल व्यवसाय लोकेश गर्ग गंगा भवन वालों का अभी-अभी दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया है। 52 वर्षीय लोकेश गर्ग की कुछ दिनों पहले तबीयत खराब हो गई थी । परिजन उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उनका पिछले पांच दिनों से इलाज चल रहा था। आज रात 9:30 बजे के करीब उनका निधन हो गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उनका पार्थिव शरीर देर रात तक हाथरस पहुंचने की संभावना है। हमारा हाथरस श्री लोकेश गर्ग जी के आकस्मिक निधन पर गहरा अशोक में पड़ता है व ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वह उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
























