Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 मार्च । हाथरस में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। शहर के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. मोहित गर्ग और डॉ. आंचल गर्ग के नेतृत्व में संचालित मां दुर्गा डेंटल क्लीनिक को National Accreditation Board for Hospitals & Healthcare Providers (NABH) से प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। यह हाथरस ही नहीं बल्कि अलीगढ़ मंडल का पहला डेंटल क्लिनिक है, जिसे यह प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र मिला है। आपको बता दें कि NABH को मरीजों की सुरक्षा, उपचार की गुणवत्ता और अस्पतालों के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने के लिए देश का सबसे उच्च गुणवत्तापूर्ण प्रमाण पत्र माना जाता है। इस डेंटल हॉस्पिटल की विशेषता यह है कि यहां हाथरस का पहला 3-चेयर सेटअप स्थापित किया गया है, जिसमें इनबिल्ट OPG (डिजिटल एक्स-रे) और 3D इंट्राओरल स्कैनिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से मरीजों को सटीक जांच और उन्नत उपचार प्रदान किया जाता है। हॉस्पिटल का मुख्य उद्देश्य मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली और एडवांस डेंटल ट्रीटमेंट सुविधाएं किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराना है। साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए भी कम खर्च में उचित इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि हर व्यक्ति बेहतर दंत चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page