सादाबाद 20 जनवरी । कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरसंडा में डायल 112 पर कॉल कराने को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में युवक भानु प्रताप के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित भानु प्रताप पुत्र टेटी राम ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे वह कुरसंडा बाजार में था। तभी गांव की एक महिला उसके पास आई और अपने बेटे द्वारा परेशान किए जाने की बात कहते हुए डायल 112 पर कॉल करने के लिए मदद मांगी। भानु प्रताप ने 112 पर फोन मिलाकर महिला को दे दिया, जिसके बाद महिला ने पुलिस को जानकारी दी और घर चली गई। कुछ देर बाद जब डायल 112 की पुलिस गांव पहुंची, तो भानु प्रताप के नंबर से कॉल होने के कारण पुलिस ने उसे महिला का घर बताने के लिए साथ चलने को कहा। इसी दौरान गांव के तीन युवकों ने भानु प्रताप को पकड़ लिया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में भानु प्रताप के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि मारपीट में उसके पैर में भी चोट लगी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पहली बार शिकायत करने पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। सोमवार शाम को उसे फिर से धमकियां मिलीं, जिसके बाद वह दोबारा थाने पहुंचा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की शिकायत पर तत्काल पुलिस को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
अब हाथरस वालों को फ्लाइट पकड़ने के
April 22, 2026
स्मार्ट मीटर हटाने और ओलावृष्टि से हुए
April 22, 2026
दवा कारोबारी ने पुराने संबंधों का फायदा
April 22, 2026
सादाबाद : कई माह से कंप्यूटर ऑपरेटरों
April 22, 2026
सादाबाद : भाजपा नेता की बेटी से
April 22, 2026
सादाबाद : वार्ड बॉय से मारपीट करने
April 22, 2026
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार
April 22, 2026
Weather
Hathras
12:48 pm,
Apr 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























