Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 अप्रैल । चंदपा कोतवाली में पुलिस कस्टडी के दौरान युवक की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह को बृहस्पतिवार रात निलंबित कर दिया गया। युवक की मौत के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने यह कदम उठाया है। निलंबित इंस्पेक्टर श्याम सिंह के स्थान पर अब उपनिरीक्षक योगेश कुमार को चंदपा थाने की कमान सौंपी गई है। नए थाना प्रभारी योगेश कुमार जिले के सहपऊ, मुरसान, हाथरस जंक्शन और सादाबाद जैसे महत्वपूर्ण थानों में पूर्व में प्रभारी रह चुके हैं। हालांकि, सादाबाद में तैनाती के दौरान एक हत्या के मामले में मुख्यमंत्री से हुई शिकायत के बाद उन्हें लाइन हाजिर किया गया था, लेकिन अब कप्तान ने उन पर पुनः भरोसा जताते हुए चंदपा जैसी चुनौतीपूर्ण कोतवाली की जिम्मेदारी दी है। विभाग की इस कार्रवाई को कस्टडी में हुई मौत के मामले में डैमेज कंट्रोल और व्यवस्था सुधार के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page