
हाथरस 24 अप्रैल । हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के लाखनूं गांव में एक सड़क हादसे में दो वर्षीय बच्ची की मृत्यु हो गई। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। यह घटना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में हुई। टक्कर लगने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्ची की पहचान गांव लाखनूं निवासी शान मोहम्मद की दो वर्षीय बेटी परी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिन्होंने बच्ची को टक्कर मारी थी। घटना के बाद बच्ची के परिवार के लोगों में मातम छा गया।






















