Hamara Hathras

Latest News

नई दिल्ली 12 मई।  केंद्र सरकार ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 को रद्द कर दिया है। National Testing Agency (NTA) ने बताया कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह निर्णय लिया गया। 3 मई 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा पर पेपर लीक की आशंका के कारण सवाल उठे थे। एजेंसी के अनुसार, जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना उचित नहीं है। इसलिए परीक्षा को निरस्त कर दोबारा आयोजित किया जाएगा। नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड जारी करने का कार्यक्रम और अन्य आवश्यक जानकारी जल्द ही NTA के आधिकारिक माध्यमों से घोषित की जाएगी। सरकार ने संभावित पेपर लीक मामले की जांच Central Bureau of Investigation (CBI) को सौंप दी है। इस वर्ष NEET (UG) 2026 में देशभर से लगभग 23 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा रद्द होने के बाद लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल है।

3 मई को देशभर में हुई थी परीक्षा

मालूम हो कि, नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 3 मई को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को राजस्थान और उत्तराखंड से पेपर लीक को लेकर सूचना मिली थी। जो कथित तौर पर वास्तविक प्रश्नपत्र से मिलते-जुलते थे। इसके बाद राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच शुरू की थी।

NTA की उम्मीवारों और पेरेंट्स से अनुरोध
नीट परीक्षा रद्द करने के बाद एनटीए ने उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट या ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर भरोसा करें। बिना पुष्टि किसी भी तरह की जानकारी पर भरोसा न करें। उम्मीदवार या पेरेंट्स हेल्पलाइन: neet-ug@nta.ac.in | 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।

नीट पेपर लीक मामले में क्या-क्या हुआ?
राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने कई खुलासे हुए थे। उन्होंने बताया कि नीट एग्जाम से 15 से 1 महीने पहले से एक ‘गेस पेपर’ नीट एस्पिरेंट्स के बीच काफी सर्कुलेट हो रहा था। यह 150 पेज का गेस पेपर है या क्वेश्चन बैंक है जिसमें 410 के करीब सवाल हैं। 410 में से 120 सवाल नीट एग्जाम के केमिस्ट्री सेक्शन में हूबहू आए हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नीट यूजी के 720 नंबर में से 600 नंबर के सवाल कुछ छात्रों तक परीक्षा से दो दिन पहले ही पहुंच गए थे। हालांकि अभी नीट यूजी पेपर लीक की आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) विशाल बंसल कहा, ‘एक ‘गेस पेपर’ है जिसमें लगभग 410 सवाल हैं। इन 410 सवालों में से, यह आरोप है कि लगभग 120 सवाल असल में परीक्षा के केमिस्ट्री सेक्शन में आए थे। बताया जा रहा है कि यह गेस पेपर परीक्षा से काफी पहले ही छात्रों के बीच सर्कुलेट हो रहा था। यह परीक्षा से 15 दिन से लेकर एक महीने पहले ही छात्रों तक पहुंचना शुरू हो गया था। इसलिए, हमारी जांच अभी इस बात पर फोकस है कि क्या इस गेस पेपर के आधार पर कोई चीटिंग या कोई क्रिमिनल एक्टिविटी हुई है। हम इस मामले की पूरी तरह से जांच कर रहे हैं और अभी जांच प्रक्रिया में लगे हुए हैं।’ क्या नीट एग्जाम से पहले बिक गया पेपर? नीट पेपर लीक मामले में नई जानकारी के लिए यहां दिए जा रहे ताजा अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page