
हाथरस 10 मई । शहर के चावड़ गेट स्थित लाल वाला पेच में रविवार को ‘मंदिर श्री राम कृपा’ का भव्य शुभारंभ और श्री राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पूर्वक संपन्न हुई। नगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति लोकेश लोहिया एवं योगेश लोहिया ने अपने पूज्य माता-पिता, स्वर्गीय श्रीमती ऊषा लोहिया एवं स्वर्गीय श्री हरि मोहन लोहिया की पावन स्मृति में इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया है। इस अवसर पर आयोजित छप्पन भोग और विशाल प्रसादी में हज़ारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। लोहिया परिवार द्वारा मंदिर के माध्यम से सेवा का एक अनूठा संकल्प लिया गया है। मंदिर परिसर में अब प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन का वितरण किया जाएगा। प्राण-प्रतिष्ठा के इस पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में राजनीति, प्रशासन और पुलिस विभाग की प्रमुख हस्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से सांसद अनूप प्रधान, सदर विधायक अंजुला माहौर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक गोविंद, जिला प्रचारक जय किशोर, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, पुलिस उपाधीक्षक अमित पाठक, उप जिलाधिकारी, कई पुलिस निरीक्षकों के अलावा प्रमुख उद्योगपति अतुल लोहिया, अभिषेक अग्रवाल, हिमांशु लोहिया, सुबोध लोहिया, विहान अग्रवाल, वायु अग्रवाल, ज्ञानश्वी लोहिया, सौंदर्य लोहिया, विदिशा लोहिया, पार्थ लोहिया, वेदिका लोहिया, धनंजय लोहिया, स्तुति लोहिया, ईशान्वी लोहिया, वानी लोहिया, गिरवान लोहिया, नौमित्य लोहिया के अलावा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में लोकेश लोहिया व योगेश लोहिया ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।




























