Hamara Hathras

Latest News

सासनी 10 मई । इगलास रोड स्थित एक कॉलोनी में शनिवार की दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां एक सप्ताह से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान छोड़ा गढ़ऊआ निवासी हासिम के रूप में हुई है। शव से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने जब झांककर देखा, तब मामले की जानकारी हुई और पुलिस को सूचित किया गया। मृतक के पिता साविर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनका पुत्र हासिम बीते 2 मई को घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने 4 मई को संबंधित थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी कि दुर्गाधाम कॉलोनी (इगलास रोड) के पास हासिम का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे पिता ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र के रूप में की। पिता साविर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि हासिम की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। उन्होंने गांव के ही चार नामजद युवकों सहित सात अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने रंजिश मानते हुए इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। युवक की मौत के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page