सिकंदराराऊ 10 मई । टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को वात्सल्यमयी माँ के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने हेतु ‘मातृ दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या रंजना कुमार द्वारा गणपति बप्पा एवं माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और अर्चना के साथ हुआ। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या रंजना कुमार ने कहा कि मनुष्य अनेक जन्मों के बाद भी मातृ ऋण से मुक्त नहीं हो सकता। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपनी माँ के प्रेम और सम्मान का सदैव ध्यान रखें और उन्हें प्रसन्न रखने का हर संभव प्रयास करें। उन्होंने आज के बदलते परिवेश पर चिंता जताते हुए कहा कि नैतिकता का मार्ग छोड़कर लोग अपने बुजुर्ग माता-पिता को वृद्धाश्रम भेजने पर मजबूर कर देते हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों द्वारा एक ‘परिवार एक्ट’ (नाटक) प्रस्तुत किया गया, जिसमें बुजुर्गों की उपेक्षा और वृद्धाश्रम की व्यथा को दर्शाया गया। इस मार्मिक प्रस्तुति ने वहां मौजूद दर्शकों, अध्यापकों और साथी छात्र-छात्राओं को द्रवित कर दिया। नाटक के प्रमुख प्रस्तुतकर्ता उन्नति, हबीबा और ज़ुबैर रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी सुरीली आवाजों और नृत्य से समाँ बांध दिया। रियांशी, आरव कौशिक, उंजिला, नवेद, सोमांश और तन्मय आदि ने ‘मेरी माँ है सबसे प्यारी’, ‘तेरी उंगली पकड़ के चला ओ माँ’ और ‘माँ देखी जबसे दुनिया’ जैसे गीतों पर सुंदर प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर कई छात्राओं ने अपनी माताओं को विशेष उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस गरिमामयी अवसर पर मंजुल माहेश्वरी, प्रकाश वार्ष्णेय, अजीम अहद, ममता सिंह, मनीषा गोला, कविता पूंडीर, संध्या जादौन, रुकैया सिद्दीकी, सुषमा यादव और ब्रजेश शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी और सुमित रहे
May 10, 2026
सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत,
May 10, 2026
हाथरस में श्री राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा
May 10, 2026
मदर्स डे पर महिला थाना प्रभारी रितु
May 10, 2026
हसायन : बनवारीपुर में दलित मां-बेटे के
May 10, 2026
हसायन : बपंडई के जंगल में नीलगाय
May 10, 2026
हसायन : रेलवे लाइन पर ट्रेन की
May 10, 2026
Weather
Hathras
7:42 pm,
May 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























