
अलीगढ़/हाथरस 09 मई । उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण और प्रोत्साहन के संकल्प के साथ उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति का वार्षिक स्थापना दिवस देहलीगेट स्थित एक मार्केट में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपसिंह पाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सीसीआई (CCI) के चेयरमैन डॉ. अनंत शर्मा उपस्थित रहे।
उपभोक्ता न्याय के लिए प्रहरी की भूमिका
स्थापना दिवस को ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाते हुए लाइफ एंड लीडरशिप कोच रोहिताश कुमार विक्की ने कहा कि यह समिति उपभोक्ता शिक्षा, आंदोलन और न्याय के लिए एक प्रहरी की भूमिका निभा रही है। विशिष्ट अतिथि पूर्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी त्रमोहन नारायण और वर्तमान खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेस कुमार सिंह ने भी उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम संयोजक ताहिर हुसैन एवं रूपकिशोर राजपूत ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और बांकेबिहारी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
इससे पूर्व, सीसीआई के नेशनल अध्यक्ष डॉ. अनंत शर्मा और समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूप सिंह पाल के प्रथम हाथरस आगमन पर रूपनगर कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिसोदिया, जिलाध्यक्ष रनसिंह सिसोदिया और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरिता कौशिक ने अतिथियों को पगड़ी व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डॉ. अनंत शर्मा ने हाथरस टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के हितों में इस प्रकार की सक्रियता सराहनीय है।
धार्मिक आयोजन और प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम के उपरांत पदाधिकारियों ने लक्खी मेला पंडाल पहुंचकर दाऊ बाबा और रेवती मैया के दर्शन किए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, डॉ. त्रिलोकी नाथ गौड़, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय, महामंत्री अंकुर कुमार, अशोक आहूजा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुभाष उपाध्याय, मुकेश कुमार मौर्य, रामअवतार पाटिल, राजेश कुमार शर्मा (टूंडला), कमलेश बघेल, हेमा वर्मा, लक्ष्मी मकवाना, रिंकू बघेल, प्रमोद कुमार, रघुवीर चौधरी और राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
























