सिकंदराराऊ (हसायन) 08 मई । कोतवाली क्षेत्र के नगला रति मार्ग स्थित गांव छीतूपुर हरीनगर में शादी समारोह के दौरान सूने पड़े घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महावीर सिंह पुत्र घासीराम ने बताया कि वह चार मई को अपने बच्चों दीपक, हेमंत, रंजना और मां प्रेमवती देवी के साथ अलीगढ़ जनपद के दुनाई लोधा में आयोजित एक कार्यक्रम में गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी ऊषा देवी अपने मायके गढ़वाला एटा गई थीं। घर पर केवल उनके पिता घासीराम मौजूद थे, जो सात मई की शाम गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने बारात में चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उनके भतीजे योगेश ने छत पर जाते समय जीने का गेट खुला देखा, जिसके बाद परिवार को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने पर कमरे का ताला टूटा मिला और बक्सों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुसे और एक लाख रुपये की नगदी समेत करधनी, पायजेब, मंगलसूत्र, कॉलर, टीका सहित सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। महावीर सिंह ने चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक कई मामलों का खुलासा करने या सुराग लगाने में भी सफल नहीं हो सकी है। गांव पिछौंती, नगला रति, सिंहोरी, बस्तोई, बस्तोई हवेली और रामनगरिया समेत कई गांवों में हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
विवाद के बाद सहपऊ सीएचसी से चिकित्सक
May 8, 2026
बारिश और आंधी के बाद अब फिर
May 8, 2026
एमएससी जियोलॉजी के पेपर में दूसरे विषय
May 8, 2026
सासनी कोतवाली चौराहे का नाम सम्राट अशोक
May 8, 2026
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की
May 8, 2026
सादाबाद : खाटू श्याम की भक्ति में
May 8, 2026
Weather
Hathras
8:30 pm,
May 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























