सिकंदराराऊ (हसायन) 08 मई । क्षेत्र में संचालित प्राइवेट आई.टी.आई. संस्थानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर हाथरस प्राइवेट आई.टी.आई. एसोसिएशन ने संयुक्त निदेशक शिक्षु/प्रशिक्षु अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि जनपद में 53 प्राइवेट आई.टी.आई. संचालित हैं, जिनके संचालन में कई समस्याएं सामने आ रही हैं। ज्ञापन में वर्ष 2026 से तृतीय शिफ्ट समाप्त किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि इससे करीब 33 प्रतिशत छात्र तकनीकी शिक्षा से वंचित हो जाएंगे और सरकार की कौशल विकास योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा इंजीनियरिंग ट्रेडों की फीस ₹26 हजार प्रतिवर्ष निर्धारित होने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा अब तक नया शासनादेश जारी नहीं किए जाने, सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट एवं स्मार्टफोन उपलब्ध न कराए जाने तथा एन.आई.एम.एस. पोर्टल पर स्टाफ डाटा अपडेट करने की समय सीमा दिसंबर 2026 तक बढ़ाने की मांग की गई। एसोसिएशन ने आई.टी.आई. में अधिक प्रवेश के लिए सरकार एवं निदेशालय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने, एस.आई.डी.एच. पोर्टल पर प्रवेश पत्र, मार्कशीट एवं एन.टी.सी. प्रमाण पत्र केवल आई.टी.आई. के माध्यम से उपलब्ध कराने तथा व्यवसायवार एवं सत्रवार “सी” फॉर्म जनरेट करने की व्यवस्था लागू करने की भी मांग उठाई। एसोसिएशन ने शासन से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की, जिससे तकनीकी शिक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। ज्ञापन देने वालों में प्रभात, लोकेश कुमार दीक्षित, पुष्पेंद्र, योगेश, मुकेश, योगेंद्र सिंह, अमित कुमार, हुकुम सिंह सहित अन्य आई.टी.आई. प्रबंधक उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
बारिश और आंधी के बाद अब फिर
May 8, 2026
एमएससी जियोलॉजी के पेपर में दूसरे विषय
May 8, 2026
सासनी कोतवाली चौराहे का नाम सम्राट अशोक
May 8, 2026
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की
May 8, 2026
सादाबाद : खाटू श्याम की भक्ति में
May 8, 2026
सादाबाद : हरी लकड़ी से लदी मैक्स
May 8, 2026
Weather
Hathras
8:23 pm,
May 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























