Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 मई । इगलास रोड स्थित रत्न गर्भा कॉलोनी में गुरुवार को अपना दल (एस) की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कार्यालय पर किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के आदेशानुसार और जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक का शुभारंभ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल एवं डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सभी विधानसभा अध्यक्षों को जल्द से जल्द जोन एवं बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने घरों पर पार्टी के झंडे और नेम प्लेट लगाएं ताकि संगठन की पहचान हर स्तर पर मजबूत हो सके। बैठक में कई नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे आगामी चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति को और सुदृढ़ किया जा सके।

बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और ‘यूपी की मजबूरी है, अनुप्रिया पटेल जरूरी है’ के नारे बुलंद किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत, जिला उपाध्यक्ष केडी शर्मा, डॉ बंगाली, अनिल, जिला महासचिव अजीत अंबेडकर, विधानसभा अध्यक्षधीरेंद्र चौधरी सादाबाद, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के रवि खान, विजय प्रधान ,जिला अध्यक्ष एससी एसटी मंच जमुना प्रसाद,अजीत सिंह मुरसान, जिला सचिव राहुल शर्मा, रईस कुरैशी देवकिशन सारस्वत, सुभाष , मनीष ,शालू तरुण शर्मा, सुनील शर्मा, चौधरी तेजवीर सिंह, गुरवीर चौधरी, महिला मंच जिलाध्यक्ष नीतू सारस्वत, जिला संगठन मंत्री सुनील बघेल कोमल सिंह, अंकित सोनी, सुरेश शिवम जाटव, गौरी पाठक, युवा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह गोपाल पुर , जैद अल्ली हसायन, सिकंद्राराऊ विधानसभा अध्यक्ष राज कुमार वर्मा, योगेश शर्मा, युवा आशु चौधरी, अशोक कुमार उपाध्याय, अरविन्द सारस्वत, शिवम जाटव, प्रमोद, मुन्नालाल, ललित शर्मा, नाजिम कुरैशी अली मोहम्मद, रामकिशन नेताजी, प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page