Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 मई । उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार, जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायालय हाथरस में तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत का आयोजन शुरू हुआ। जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोजित इस लोक अदालत के पहले दिन कुल 15 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश व नोडल अधिकारी प्रशांत कुमार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव जयहिन्द कुमार सिंह सहित समस्त न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं वादकारी उपस्थित रहे। न्यायालयवार निस्तारण के विवरण के अनुसार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरज मिश्रा की अदालत से सर्वाधिक 07 मामले सुलझाए गए। वहीं, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा गर्ग, अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) दीपकनाथ सरस्वती और न्यायिक मजिस्ट्रेट सादाबाद नेपाल सिंह के न्यायालयों से 2-2 वादों का निस्तारण हुआ। इसके अतिरिक्त, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) त्वरित न्यायालय ईशा अग्रवाल और सिविल जज (जूनियर डिवीजन) त्वरित न्यायालय अर्जित सिंह की अदालत से 1-1 वाद का निस्तारण किया गया। यह विशेष लोक अदालत आगामी दिनों में भी जारी रहेगी, जिसमें एन.आई. एक्ट एवं अन्य कन्टेंशियस वादों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page