Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 मई । जनपद न्यायालय में आयोजित तीन दिवसीय लधु आपराधिक वादों की विशेष लोक अदालत में आज कुल 12 वादों का हुआ निस्तारण। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायालय हाथरस में लघु आपराधिक वादों के निस्तारण हेतु तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में किया जा रहा है। आज प्रथम दिवस की विशेष लोक अदालत में अपर जनपद न्यायाधीश, नोडल अधिकारी, लोक अदालत प्रशान्त कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव, प्रशान्त कुमार, समस्त न्यायिक अधिकारीगण व अधिवक्तागण, वादकारिगण उपस्थित रहे, इस विशेष लोक अदालत में कुल 12 वादों का निस्तारण किया गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस सूरज मिश्रा के न्यायालय से 03 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन), हाथरस दीपकनाथ सरस्वती के न्यायालय से 01 लघु आपराधिक वाद का निस्तारण किया गया। सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/त्वरित न्यायालय, हाथरस ईशा अग्रवाल के न्यायालय से 01 लघु आपराधिक वाद का निस्तारण किया गया। सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/त्वरित न्यायालय, हाथरस अर्जित सिंह के न्यायालय से 01 लघु आपराधिक वाद का निस्तारण किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिकन्द्राराऊ दीपा सैनी के न्यायालय से 03 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट, सादाबाद नेपाल सिंह के न्यायालय से 02 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। अपर सिविल जज(जूनियर डिवीजन), सादाबाद शिव कुमार यादव के न्यायालय से 01 लघु आपराधिक वाद का निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page