Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 मई । सिकंदराराऊ के गांव भोपालगढ़ी निवासी प्रीती पुत्री रामकिशन ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है। प्रीती ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह नौ बजे गांव के हीरालाल, प्रेमपाल व नरेश कुमार घर आए और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। बचाने आई छोटी बहन अंजली को भी आरोपितों ने पीट दिया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट में प्रीती व अंजली को चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page