सादाबाद 29 अप्रैल । जलेसर रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना संत काष्णि पब्लिक स्कूल के पास सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई, जब एक ट्रक ने ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घायलों की पहचान अर्जुनपुर निवासी शीलेंद सिंह पुत्र सुखपाल सिंह और महाराज सिंह पुत्र दर्याव सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल से गुजर रही 108 एंबुलेंस के स्टाफ ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक लापरवाही से ओवरटेक कर रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हिमाचल प्रदेश में हाथरस के युवक का दिल का दौरा पड़ने से निधन
April 29, 2026
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
हिमाचल प्रदेश में हाथरस के युवक का
April 29, 2026
आईपीएस के चरित्र हनन के आरोप में
April 29, 2026
25 बीघा जमीन के लिए अपनों ने
April 29, 2026
कमरे में पंखे से लटका मिला युवती
April 29, 2026
पड़ोसियों पर बेटियों को बदनाम करने और
April 29, 2026
शादी में न ले जाने की बात
April 29, 2026
सादाबाद : घर पर ही उपचार दे
April 29, 2026
Weather
Hathras
10:00 pm,
Apr 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















