Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 अप्रैल । नगर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संत आश्रम बगीची से बुद्ध वंदना और पंचशील ध्वज दिखाकर किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह ने सभी मुख्य अतिथियों का माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। यह भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गांधी पार्क स्थित अंबेडकर पार्क पर जाकर संपन्न हुई, जहां मार्ग में जगह-जगह अनुयायियों और स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, सिरसागंज और मथुरा से आए बैंड-बाजे और सजीव झांकियां रहीं, जिन्होंने शहरवासियों का मन मोह लिया। पूरे रास्ते भीम अनुयायी उत्साह से लबरेज नजर आए और बाबा साहब के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। इस दौरान प्रमुख रूप से अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार सिंह, शम्मी गौतम, सुनील कुमार, पंकज प्रेमाकर, डॉ. राहुल सिंह, सुजीत सिंह, संजय सेठ, गया प्रसाद, बाबा धीरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, सोनू कुमार, गम प्रिया सत्संगी, राजपाल सिंह पूनिया, लल्लन बाबू एडवोकेट, के.एस. निराला, डॉ. अरविंद शर्मा, राज कपूर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page