Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 अप्रैल । जिले में भीषण गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों (26 और 27 अप्रैल) तक हाथरस में भीषण ‘लू’ (Heat Wave) और ‘गर्म रात’ की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक है। पछुआ हवाओं के चलते गर्मी का असर और भी अधिक महसूस होगा, वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री से ऊपर रहने के कारण रातें भी बेचैन करने वाली होंगी। बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। किसानों को सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच खेतों में काम न करने तथा फसलों की हल्की सिंचाई केवल सुबह या शाम को ही करने का सुझाव दिया गया है। पशुपालकों को भी अपने मवेशियों को छायादार और ठंडे स्थानों पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि सिरदर्द, चक्कर आना या तेज बुखार जैसे लू के लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

तापमान का पूर्वानुमान

तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान स्थिति
26 अप्रैल 44°C 27°C भीषण लू
27 अप्रैल 45°C 28°C गर्म रात व लू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page