Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 अप्रैल । मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डा. राजीव राय की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान हसायन एवं हाथरस ब्लॉक में कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कठोर चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी ऑपरेटर आईडी को एक दिन के भीतर शत-प्रतिशत सक्रिय किया जाए, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों और बीपीएम को रोजाना क्षेत्र में कैंपों की निगरानी करने और प्रगति रिपोर्ट से कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी डा. मधुर कुमार ने 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों और पात्र लाभार्थियों से अपील की कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर आशा, पंचायत सहायक या सीएचओ से संपर्क कर जल्द अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मधुर कुमार, डा. प्रभात कुमार सिंह, लेखेंद्र भारद्वाज, महीपाल सिंह सहित सभी बीपीएम, बीसीपीएम और आयुष्मान मित्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page