
सादाबाद 22 अप्रैल । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती के निर्देशानुसार, सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर व बूथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बसपा कार्यालय पर संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंडल प्रभारी (अलीगढ़) सूरज सिंह और जिलाध्यक्ष राजकपूर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ अविन शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष सोनू राना ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर देवेश चौधरी, भगवान सिंह कुशवाह, दिनेश भारती, जेपी सागर, जलालुद्दीन अब्बासी, साकिर खान और सचिन पहलवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।


























