Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 अप्रैल । भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर धर्मार्थ निःशुल्क जल सेवा की व्यवस्था की गई। इस पुनीत कार्य का आयोजन मानसिक मंद बुद्धि दिव्यांग सशक्तिकरण सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेश कुमार यादव द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता एवं उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज) के मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य राम गोपाल दीक्षित के विशेष सौजन्य से किया गया। इस सेवा कार्य में स्टेशन अधीक्षक तेजवीर सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर (प्रभारी) के.के. यादव और पीडब्ल्यूआई के.एम. मीना का प्रमुख सहयोग रहा। संस्था के पदाधिकारियों और क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी निरंतर सहयोग का संकल्प लिया, ताकि रेल यात्रियों को इस तपती गर्मी में राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page