
हाथरस 22 अप्रैल । समाज सेवा की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज और सहेली समूह ने संयुक्त रूप से निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह हेतु सशक्त सहयोग प्रदान किया। दोनों समूहों ने अत्यंत संवेदनशीलता दिखाते हुए विवाह के लिए आवश्यक घरेलू सामान जैसे 51 बर्तनों का डिनर सेट, मिक्सर ग्राइंडर, बेडशीट, कंबल, साड़ियाँ, पैंट-शर्ट, मेकअप किट, वाटर कूलर और नकद राशि सहित गृहस्थी का समस्त सामान भेंट किया। इस पुनीत कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद बेटियों के नए जीवन में आत्मविश्वास और खुशियों का संचार करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने संदेश दिया कि समाज की सच्ची सेवा वही है जो किसी के चेहरे पर मुस्कान लाए। इस दौरान वाइस प्रेसिडेंट गुंजन दीक्षित, यूनिट डायरेक्टर सीमा वार्ष्णेय, अध्यक्ष सीमा शर्मा व प्रीती वार्ष्णेय, सचिव नमिता गोयल व मीनाक्षी शर्मा सहित दीप्ति, माधुरी, शालिनी, कुसुम, रितु और संगीता भदौरिया जैसी अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।


























