
हाथरस २० अप्रैल। आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ब्राह्मण महासभा की तत्वाधान में अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योग पंडित की अध्यक्षता में अंगूमल धर्मशाला में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में भगवान परशुराम जी का अभिषेक, हवन, यज्ञ प्रसादी आदि कार्यक्रम संपन्न हुआ। समाज के पधारे बुजुर्ग विद्वान वायु वृद्धि जनों ने एक साथ मिलकर पंडित राजकुमार भारद्वाज राजू गुरु के द्वारा मंचौ उच्चारण के साथ भगवान परशुराम जी का पंचामृत से अभिषेक किया गया। उपरांत सभी विप्र जन ने आहुति देकर भगवान परशुराम जी की जन्म उत्सव के उपलक्ष में हवन यज्ञ मंत्र उच्चारण के साथ किया। वही यज्ञ उपरांत वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी। पूर्व अध्यक्ष पंडित हरिशंकर, जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी साहब ,पंडित ऋषि कुमार शर्मा, पंडितरामेश्वर उपाध्याय ,अविनाश चंद्र पचौरी, पंडित उदयवीर शर्मा, पंडित मदन मोहन गौड़, पंडित उमेश चंद शर्मा आदि ने समाज के युवाओं का मार्गदर्शन किया। वहीं आरपीएम के डायरेक्टर पंडित अविन शर्मा ने कहा कि समाज की एकता के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और समाज के सहयोग से धर्मशाला की जल्द नींव रखी जाएगी। वही धीरज पांडे ने कहा कि समाज से निवेदन किया कि भगवान परशुराम जी के ज्यादा से ज्यादा स्थानों पर कार्यक्रम संपन्न होने चाहिए। वही कृष्ण बिहारी शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण महासभा ओर उपमन्यु परिवार का प्रयास सराहनीय रहा है। इससे सर्व समाज में ब्राह्मणों के प्रति समान बढ़ेगा सम्मान बढ़ेगा और राजनीतिक को भी स्थानीय राजनीति को भी नई दिशा मिलेगी। संचालन करते हुए पूर्व अध्यक्ष प्रशांत बोहरे ने कहा कि समाज आपसी विखंडन से बच्चे आपसी विवादों का मिल बैठकर बंद कमरे में फैसला किया जाए और आने वाले चुनाव में एक मत होकर हमें समर्थन करना होगा। अध्यक्ष योग पंडित ने कहा कि वर्ष में पूर्व में कई कार्यक्रम होते रहे और आगे भी होते रहेंगे समाज को संगठित रखने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। क्योंकि संगठन में ही शक्ति है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन बोहरे, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, संजीव उपाध्याय ,बॉबी गौतम, सुनील पंडित सभासद, बालू गुरु ,विशाल सारस्वत ,करण शर्मा, कुलदीप शर्मा, अभिषेक शर्मा ,डॉक्टर ललित शर्मा, आशीष उपाध्याय ,हरिमोहन शर्मा गुरुजी गुरु जी टेंट वाले, बृजेश वशिष्ठ ,सुबोध शर्मा ,मयंक शर्मा ,उदित शर्मा, प्रतीक शर्मा ,विष्णु सारस्वत, नीरज शर्मा खलीफा ,गिरीश शर्मा, हर्ष शर्मा ,प्रशांत शर्मा , राकेश शर्मा, भोला गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे। वही हवन यज्ञ उपरांत प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के गणमान्य प्रतिनिधि मौजूद रहे । जिनमें हाथरस के सांसद अनूप प्रधान, हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, पूर्व सांसद डॉक्टर बंगाली सिंह, हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ,पूर्व जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी और नगर अध्यक्ष भाजपा विवेक गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

























