Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) २० अप्रैल।  क्षेत्र के गांव छोटुआ नवीपुर में मारपीट के आरोप में दो नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नाजिम निवासी गांव जवार इगलास अलीगढ़ का कहना है कि वहअपने साथी मजदूरों के साथ मजदूरी करके घर लौट रहे थे। तभी काना और वीरू निवासी छोटुआ व पांच अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया।आरोप है कि वह लोग गाली-गलौज करने लगे, विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पुलिस के पास गए तो जान से मार देंगे। इस मारपीट में नाजिम और उनके साथी मजदूरों को अंदरूनी चोटें आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page