Hamara Hathras

Latest News

हाथरस २० अप्रैल । अखिल भारतवर्षीय जैसवाल जैन महासभा के आव्हान पर जैसवाल जैन सभा, हाथरस की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। यह महत्वपूर्ण बैठक श्री नेमीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जैन गली में आयोजित हुई, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। निर्वाचन अधिकारी श्री महेंद्र कुमार जैन (बैंक) की देखरेख में हुए निर्वाचन में इंजी. विवेक जैन को अध्यक्ष चुना गया। शैलेन्द्र जैन को मंत्री (सचिव), आशीष जैन (मोनू) को कोषाध्यक्ष तथा अभिषेक जैन को प्रचार मंत्री (मीडिया प्रभारी) की जिम्मेदारी सौंपी गई। पुष्पांकर जैन को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के विकास, एकता और सामाजिक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उपस्थित सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। बैठक में महेंद्र कुमार जैन, संजीव जैन भूरा, अखिल जैन, मनीष जैन, अभिषेक जैन, डिंपल जैन, पंकज जैन, जिनेंद्र जैन, सतेंद्र जैन, यतीश जैन, पुष्पांकर जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page