Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अप्रैल । आज श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. सुषमा यादव के मार्गदर्शन में एवं नोडल प्रभारी डॉ. अंजु आर्य के निर्देशन में “नारी शक्ति बंदन अधिनियम 2023” के अंतर्गत हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें महाविद्यालय के शिक्षिकाएं , शिक्षणेत्तर महिला कर्मचारियों एवं छात्राओं द्वारा हस्ताक्षर किया गया। आज के इस हस्ताक्षर कार्यक्रम में लगभग 73 छात्राओं ने भाग लिया । यह एक महिला आरक्षण कानून है जिसके अंतर्गत लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है ‌। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। अब घर की चार दिवारी से निकाल कर देश चलाने में भी महिलाओं का योगदान बढ़ेगा। इस अवसर पर प्रोफेसर संगीता अरोरा , डॉ. कुसुम लता ,डॉ अनामिका सिंह, डॉ. बरखा भारद्वाज , डॉ शशि , डॉ.अतिमा भारद्वाज , नाहिद बी, डॉ. अमृता सिंह, डॉ. अंजु चौधरी , कुमारी नेहा यादव, कुमारी प्रियंका सरोज, कुमारी रेशमा देवी , डॉ. स्वाति एवं अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page