
हाथरस 15 अप्रैल । खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय रणधीर सिंह एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। अभियान के दौरान स्मार्ट बाजार अलीगढ़ रोड से रिफाइंड सोयाबीन तेल, पास्ता, Parle-G बिस्किट, खुली अरहर दाल, रुचि गोल्ड रिफाइंड पामोलिन ऑयल, कैच ब्रांड हल्दी पाउडर तथा अमूल प्रोसेस्ड चीज स्प्रेड के नमूने लिए गए।
इसके अलावा राधे स्वीट्स से मावा, खोजन पनीर डेरी (विजयगढ़ रोड) से पनीर का नमूना जांच हेतु लिया गया। तहसील सिकंदराराऊ के पुरदिलनगर स्थित सैनिक कैंटीन से गार्गी ब्रांड धनिया पाउडर एवं साबुत धनिया के नमूने एकत्र किए गए। टीम ने A1 फ्लोर मिल से गेहूं तथा गांधीगंज स्थित वीरेंद्र गुप्ता की दुकान से डालडा ब्रांड वनस्पति का नमूना भी जांच के लिए लिया। प्राप्त शिकायत के आधार पर सिकंदराराऊ स्थित जय स्वीट्स से बालूशाही का सैंपल लिया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी कार्रवाई जारी रही, जिसमें तरफरा रोड स्थित के.एम. फ्लोर मिल से आटा, जलेसर रोड स्थित गोपाल डेरी से दही और पी.के. प्रोविजन स्टोर से लाल मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए। वहीं मधुगढ़ी स्थित निजाम होटल से तैयार चिकन करी का नमूना भी जांच के लिए संग्रहित किया गया। सभी खाद्य नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेज दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निरीक्षण एवं नमूना लेने की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विकास, पारुल सिंह, करतार सिंह, सुरेंद्र कुमार गौड़ एवं ओमकार कुशवाहा मौजूद रहे।























