Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 अप्रैल । शहर के नयाबास निवासी सत्यवीर की सात माह की बेटी चांदनी को आज उसकी मां दूध पिला रही थी। इसी दौरान अचानक दूध बच्ची की श्वास नली में अटक गया, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उसकी हालत तेजी से बिगड़ गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और वे तुरंत बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार छोटे बच्चों को दूध पिलाते समय विशेष सावधानी बरतना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इस तरह की घटनाएं जानलेवा साबित हो सकती हैं। फिलहाल बच्ची का अलीगढ़ में इलाज जारी है। ऐसे मामलों में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि शिशुओं को दूध पिलाते समय उन्हें सही पोजीशन में रखा जाए, ताकि दूध श्वास नली में न जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page