Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 अप्रैल । समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने देश को जो संविधान दिया, वह समानता और सामाजिक न्याय की आधारशिला है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में संविधान की रक्षा करना ही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का समाजवादी पार्टी डटकर विरोध करेगी। गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शोषितों और वंचितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की शपथ ली।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा, बनी सिंह बघेल, मुहर सिंह, अजय सिकरवार, राणा प्रताप सिसोदिया, धीरज पाण्डेय, राम नारायण काके,राकेश बघेल,ब्रज मोहन राही, ललित चौधरी, चिराग वार्ष्णेय, टेकपाल कुशवाह, श्रीराम यादव, शैलेंद्र कुमार सेंगर, भूपेंद्र उपाध्याय, अनुज उपाध्याय, चिंटू शर्मा, सतेंद्र यादव, संजू यादव, सुशील यादव, सुनील यादव, लल्लन बाबू, वी.पी. सिंह बघेल, मालिक यादव, चंद्रपाल सिंह बघेल, योगेंद्र भारती, जितेंद्र कुमार सेंगर, रमेश चंद्र अहरिया, शहबाज खान, कन्हैया लाल, बनवारी लाल, रवेंद्र कुमार प्रजापति, अरमान कुरैशी, नरेश दिवाकर, अकील कुरैशी, सोनू पंडित, अनूप यादव, अशोक गोला, नेत्रपाल सिंह राजपूत, संजय शर्मा, राजेश कुमार नागर और कलीचरण सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page