सिकंदराराऊ (हसायन) 23 जनवरी । कोतवाली क्षेत्र के गांव गडोला स्थित सीताराम सिंह इंटर कॉलेज में गुरुवार को सीनियर क्लास के कुछ छात्रों के समूह ने बिना गणवेश यूनिफार्म और छात्र पहचान पत्र के कालेज में प्रवेश करने का प्रयास किया। कालेज प्रबंधन द्वारा मुख्य द्वार पर प्रवेश नहीं देने पर छात्रों ने गेट पर जमकर शोर-शराबा किया और लोहे के गेट को जोर से धक्का देकर अंदर घुस आए। यह घटना तब हुई जब कालेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। प्रार्थना सभा स्थल पर सुबह 11 बजे के करीब तैयारी के दौरान चपरासी ने बिना यूनिफार्म व पहचान पत्र वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया। इस पर छात्रों ने कालेज में हंगामा शुरू कर दिया और कार्यक्रम की तैयारियों में व्यवधान पैदा कर दिया। कालेज के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार कन्नौजिया ने छात्रों को समझाकर यूनिफार्म और पहचान पत्र पहनकर आने को कहा, लेकिन छात्र नहीं माने। इसके बाद प्रधानाचार्य ने छात्रों को कालेज में प्रवेश करने से रोक दिया। इसी दौरान एक छात्र के अभिभावक कालेज पहुंच गए और शिक्षकों के सामने प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों का नाम लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हंगामा किया। घटना के बाद प्रधानाचार्य ने कालेज प्रबंधक संदीप कुमार सिंह चौहान को जानकारी दी। प्रबंधक ने शिक्षकों से मामले की रिपोर्ट लेकर सुरक्षा दृष्टि से कोतवाली में लिखित तहरीर देकर शिकायत की। प्रधानाचार्य ने बताया कि घटना के समय कालेज में 19 शिक्षक तैनात थे और दोनों कार्यक्रमों की पूर्वाभ्यास चल रहा था। उन्होंने कहा कि उक्त छात्र पहले भी अनुशासनहीनता के कारण कालेज से निकाल दिया गया था, लेकिन क्षेत्रीय लोगों की सिफारिश पर उसे पुनः प्रवेश दिया गया था। इसी छात्र ने गुरुवार को फिर से बिना यूनिफार्म और पहचान पत्र के प्रवेश करने की कोशिश की और हंगामा किया। कालेज प्रबंधक ने कहा कि शिक्षकों और प्रधानाचार्य के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करना और धमकी देना गलत है। उन्होंने पुलिस को अवगत कराते हुए एक अभिभावक के नाम लिखित शिकायत पत्र भी सौंपा है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम को बाइक ने रौंदा, मौत
April 24, 2026
Related Posts
Recent Posts
समधन की कुशलक्षेम पूछकर लौट रही महिला
April 24, 2026
नशेड़ी दामाद की पिटाई से बुजुर्ग ससुर
April 24, 2026
घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय
April 24, 2026
जमीन के मामले में धोखाधड़ी का आरोप,
April 24, 2026
जिम से घर जा रहे दोस्तों को
April 24, 2026
अलग-अलग कारणों से चार लोगों की मौत,
April 24, 2026
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद छात्र हुआ
April 24, 2026
Weather
Hathras
2:07 am,
Apr 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















