सिकंदराराऊ 19 जनवरी । सिकंदराराऊ स्थित तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर डीके सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीज़न दीपा सैनी के समक्ष शपथ ली। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष महेश अंजाना ने की, जबकि संचालन पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। आज दोपहर तीन बजे तहसील प्रांगण स्थित बार एसोसिएशन कार्यालय पर नव निर्वाचित अध्यक्ष डीके सिंह के साथ ही सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम योगेंद्र सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय मुनीश कुमार, संयुक्त सचिव प्रथम अवधेश कुमार, संयुक्त सचिव द्वितीय भगवान सिंह तथा संयुक्त सचिव तृतीय मोहम्मद तौकीर ने मुख्य अतिथि दीपा सैनी के समक्ष शपथ ली। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम संजय कुमार और न्यायिक एसडीएम शुभेन्दु गोपाल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्र के न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में नई जिम्मेदारी निभाने की शपथ ली और बार एसोसिएशन के कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर, NOON
April 21, 2026
ससुराल से दवा लेकर लौट रहे थे
April 21, 2026
भट्ठे से लौट रहे युवक को दबंगों
April 21, 2026
दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं से
April 21, 2026
दुल्हन की विदाई के समय जागी कार
April 21, 2026
हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हुआ
April 21, 2026
नियुक्ति पत्र आने से पहले ही छीन
April 21, 2026
Weather
Hathras
11:02 pm,
Apr 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























