सिकंदराराऊ (हसायन) 17 जनवरी । विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत हैथा रघुनाथपुर में ग्राम प्रधान अशोक कुमार अग्निहोत्री के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार प्रतिबंधित कर दिए गए हैं।जिला मजिस्ट्रेट (जिलाधिकारी) अतुल वत्स ने ग्राम पंचायत के कामकाज के संचालन के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यालय हाथरस द्वारा बारह जनवरी 2026 को पत्र संख्या 3273 के माध्यम से जारी किया गया।ग्राम प्रधान अशोक कुमार अग्निहोत्री को बाइस दिसंबर 2025 को हुई अंतिम जांच में दोषी पाया गया था।इसके बाद उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 (यथा संशोधित 1994) की धारा 95(1) छः (3) और उत्तर प्रदेश पंचायत राज (प्रधान, उप प्रधान, सदस्य को हटाया जाना) जांच नियमावली 1997 के प्रावधानों के तहत उनके अधिकार प्रतिबंधित किए गए हैं।शासनादेशसंख्या-07/2019/874/33-1-2019-2093/17 दिनांक 18.04.2019 के नियम05 के पैरा01 के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है।गठित समिति में खंड विकास अधिकारी हसायन द्वारा प्रस्तावित सदस्य शामिल हैं।इनमें वार्ड चार से महेशचंद्र, वार्ड सात से आशीष कुमार और वार्ड आठ से कुसुमा देवी को जगह मिली है।ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों के लिए आशीष कुमार को समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है।यह समिति तब तक प्रधान पद के वित्तीय व प्रशासनिक कृत्यों का संपादन करेगी, जब तक अशोक कुमार अग्निहोत्री ग्राम प्रधान हैथा रघुनाथपुर विकासखंड हसायन अंतिम रूप से आरोपों से मुक्त नहीं हो जाते। जिला मजिस्ट्रेट जिलाधिकारी अतुल वत्स के द्वारा जारी यह आदेश पूर्णतः अस्थाई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम को बाइक ने रौंदा, मौत
April 24, 2026
Related Posts
Recent Posts
समधन की कुशलक्षेम पूछकर लौट रही महिला
April 24, 2026
नशेड़ी दामाद की पिटाई से बुजुर्ग ससुर
April 24, 2026
घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय
April 24, 2026
जमीन के मामले में धोखाधड़ी का आरोप,
April 24, 2026
जिम से घर जा रहे दोस्तों को
April 24, 2026
अलग-अलग कारणों से चार लोगों की मौत,
April 24, 2026
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद छात्र हुआ
April 24, 2026
Weather
Hathras
7:41 am,
Apr 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















