
हाथरस 15 अक्टूबर । आगामी 29 से 30 अक्टूबर 2025 तक मिर्जापुर में आयोजित होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन से पूर्व मंगलवार को जिला स्तरीय चयन / ट्रायल का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में किया गया। ट्रायल की देखरेख उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव द्वारा की गई। चयन प्रक्रिया में श्री सुजी यादव, वर्षा रानी और विवेक शर्मा ने सहयोग किया। उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिले से चयनित खिलाड़ी आगामी 16 अक्टूबर 2025 को अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित होने वाले मण्डलीय सीनियर महिला कबड्डी चयन / ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। जिला स्तरीय ट्रायल के बाद प्रियंका, सपना भारती, दिशा, प्राची सारस्वत, कविता, वंदना, सुमन, खुशी, संध्या और ममता को मुख्य खिलाड़ियों के रूप में चयनित किया गया है। वहीं बरखा, सुहानी पोनिया, गरिमा और अम्रता सिसौदिया को आरक्षित खिलाड़ियों की सूची में स्थान मिला है। इस चयन के माध्यम से हाथरस जनपद की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ी प्रदेश स्तर तक अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।










