
सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 अगस्त। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर सासनी मार्ग स्थित गांव महौंखास में केन्द्रसरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील आह्रवान पर हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है।तिरंगा यात्रा कार्यक्रम अभियान के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चौदह अगस्त दिन शुक्रवार को एसएसकेएचसीआईसी के छात्र छात्राओं व ग्रामीण किशोर किशोरियों के द्वारा तिरंगा झंडा च तिरंगा रंग की झंडियों को हाथ में लेकर देश भक्ति गीत के साथ जयकारे लगाते हुए गांव के गली मुहल्लों व बाजार से होकर निकले।तिरंगा यात्रा में ग्रामीण छात्र छात्राएं उत्साहित दिखाई दिए।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में छात्र छात्राओं व प्रधानाचार्य के साथ शिक्षक शिक्षकाओं के द्वारा हर घर पर स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा लगाए जाने की अपील की है।प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार चंदेल ने कहा कि हमारे देश को अंग्रेजो से महान महापुरूषों ने अपनी जान की बाजी लगाकर आजाद कराया था।आज देश भर में निकाली जारही तिरंगा यात्रा महान महापुरूषों की याद में श्रद्धापूर्वक श्रद्धाजंलि है।तिरंगा यात्रा में विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊचा रहे हमारा,भारत माता की जय,देश के अमर शहीदों की जय के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया।










