सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 जून। कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र के जलेसर सिकन्द्राराऊ मार्ग पर स्थित गांव भैकुरी के निकट आज सोलह जून को एक कबाडा भंगार की खरीददारी करने वाले सिकन्द्राराऊ के युवक के द्वारा लेनदेन के प्रकरण को छिपाते हुए फर्जी तरीके से पचास हजार रुपए की कथित लूट की सूचना पुलिस को दे दी।लूट की कथित वारदात की सूचना के बाद इलाका कातवाली पुलिस जांच में नया मोड़ आ गया है।पुलिस की प्रारंभिक जांच के दौरान फर्जी लूट की घटना को मोटरसाइकिल सवारों के द्वारा पिस्टल के बल पर लूट बताया जा रहा था।वह जांच में आपसी लेनदेन का मामला निकला है।कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि संबंधित पक्ष एक-दूसरे को पहले से जानते हैं।पीड़ित पक्ष के परिचित लोगों द्वारा पहले कुछ रुपए उधार लिए गए थे।इसी लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।प्रथम दृष्टया मामला लूट का नहीं पाया गया है।मंगलवार को भूतेश्वर कॉलोनी सिकंद्राराऊ निवासी अभिषेक पुंढीर ने आरोप लगाया था कि भैकुरी के पास वह भंगार कबाडा की दुकान करता है।दुकानदार अभिषेक पुंढीर ने जानकारी देते हुए कभी दुकान से सिकन्द्राराऊ की ओर जाने तो कभी सिकन्द्राराऊ से दुकान पर जाने की कहते हुए आते व जाते समय दो युवकों ने पिस्टल दिखाकर उनसे पचास हजार रुपए छीन लिए। घटना के बाद पीछा किए जाने पर आरोपी अपनी मोटरसाइकिल और कथित पिस्टल छोड़कर फरार हो गए थे।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की थी।पुलिस की पूछताछ और जांच में अब यह बात सामने आई है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जान-पहचान थी और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।इसी विवाद के बाद लूट की सूचना दी गई।कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।फर्जी लूट की घटना की जानकारी देने वाले युवक के तरह तरह के बयानों से घटना की परत खुल गई।