Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 27 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव बकायन की एक महिला के साथ हुए साइबर क्राइम के अन्तर्गत साइबर फ्रॉड की शिकार पीडिता के खाते में डेढ लाख रुपए की धनराशि बापिस कराए जाने का पीडिता के परिजन को प्रतीकात्मक शिल्प देते हुए जानकारी देकर खाते में धनराशि बापिस कराए जाने दावा किया गया है।कोतवाली पुलिस ने मीडिया प्रैस ग्रुप सेल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रैस नोट विज्ञप्ति जारी करते हुए अवगत कराया गया है कि दिनांक छह जुलाई को आवेदक समरीन बानो पत्नी अशरफ अली बेग निवासी ग्राम बकायन थाना हसायन हाथरस के द्वारा डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू.साइबर क्राइम डॉट गवर्नमेंट डॉट इन www.cybercrime.gov.in के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आवेदक के खाते से डेढ लाख (₹150000/-) रूपए की धनराशि का फ्रॉड हुआ था।जिसकी शिकायत संख्या 23107260128923 है।पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में साईबर आपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार चिकारा के नेतृत्व में थाना कोतवाली हसायन साइबर हेल्प डेस्क टीम में शामिल उपनिरीक्षक एस.आई.यदुनाथ सिंह,रि. का.रूबी,रि.का. अभिषेक के द्वारा उक्त शिकायत में प्रभावी कार्यवाही करते हुए शिकायत कर्ता आवेदक पीडित की ट्रान्सफर गई कुल डेढ लाख रुपए(₹150000/- रूपए)की धनराशि घटनाक्रम के बीस दिन के अन्तराल में दिनांक 26.07.2026 को पीडित के खाते में वापस कराई गई है।हैल्प डेस्क टीम के द्वारा पीडित के परिजन को कोतवाली बुलाकर साइबर हेल्प डेस्क कार्यालय के समक्ष डेढ लाख रुपए की धनराशि बापिस कराए जाने का दावा करते हुए पीडित महिला के युवक परिजन को रिफंड एमांउट डेढ लाख रुपए का साइबर हेल्प डेस्क टीम के सदस्य उपनिरीक्षक स्तर के दारोगा एस.आई.यदुनाथ सिंह के द्वारा प्रतीकात्मक शिल्प देकर दावा किया गया है।पीडित व उसके परिजन युवक के द्वारा साइबर हेल्प डेस्क पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page