Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 जुलाई। महादेवी बाबूलाल आर्य वार्ष्णेय मेमोरियल ट्रस्ट एवं सर्वोदय हॉस्पिटल, मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 28 जुलाई को एक निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पुष्पांजलि गेस्ट हाउस, मुरसान गेट में आयोजित होगा। शिविर में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार गुप्ता हृदय संबंधी रोगों, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम अग्रवाल जोड़ एवं हड्डी संबंधी समस्याओं, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमानी अग्रवाल महिलाओं से जुड़े रोगों तथा डॉ. हर्ष सामान्य रोगों से संबंधित मरीजों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श देंगे। इसके अलावा शिविर में ईसीजी (ECG), ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित आवश्यकतानुसार लिपिड प्रोफाइल, किडनी फंक्शन टेस्ट, लिवर फंक्शन टेस्ट एवं अन्य रक्त संबंधी जांचें भी की जाएंगी। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page