Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 22 मई । क्षेत्र में जिम्मेदारों की उदासीनता भरी मिलीभगत के कारण अवैध रूप से चल रहे मिट्टी खनन के कार्य को लेकर ग्रामीण मुखबिर की सूचना पर तहसील स्तरीय प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी खुदाई कार्य करने वाली मशीन व ट्रैक्टर को पकड लिया है।क्षेत्र के गांव नगला शेखा में अवैध मिट्टी खनन माफियाओं के द्वारा किए जा रहे मिट्टी खनन होने की जानकारी ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को दी।मिट्टी खनन क जानकारी मिलते ही तहसील सिकन्द्राराऊ से नायब तहसीलदार राकेश शर्मा ने संयुक्त टीम के साथ छापेमारी कर एक मिट्टी खोदने वाली मशीन और एक महिंद्रा ट्रैक्टर को मौके से पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया।मिट्टी खनन के कार्य के दौरान छापामार कार्रवाई होते ही कई ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए।नायाब तहसीलदार ने मौके से मिट्टी की खुदाई कार्य कर रही मशीन व एक ट्रैक्टर को पकड लिया।नायब तहसीलदार के द्वारा की गई कार्रवाई से मिट्टी खनन का कार्य करने वालें अवैध खनन माफियाओं में हडकंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page