Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 22 मई | क्षेत्र के गांव नगला बादाम में आज शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। बताया गया है कि मृतका निशा (22) पत्नी अजय कुमार का पति मजदूरी करने गया हुआ था। शाम करीब 5:15 बजे मृतका की ननद सब्जी लेने के लिए भाभी को बुलाने पहुंची तो उसने निशा को साड़ी के फंदे से पंखे पर लटका देखा। यह दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस और मृतका के पति को दी गई। पुलिस ने मायके पक्ष को भी सूचना दे दी है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page