Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 22 मई | आज दोपहर तहसील के सामने जीटी रोड पर खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर ढाई लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर ले गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गांव टोली निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र अतर सिंह अपनी टाटा नेक्सन कार को दोपहर करीब एक बजे रोड किनारे खड़ी कर कहीं गए थे। कार की अगली सीट के पास रखे बैग में ढाई लाख रुपये, चेकबुक और अन्य जरूरी कागजात रखे हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर कार का शीशा तोड़कर बैग लेकर फरार हो गए। वापस लौटने पर कार का टूटा शीशा और बैग गायब देखकर सुरेंद्र सिंह के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page