सिकन्दराराऊ (हसायन) 26 जुलाई। विकासखंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय में कार्यरत सात तैनात शिक्षक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के अलावा खंड शिक्षाधिकारी बीईओ के पदोन्नत होने पर शिक्षक,शिक्षामित्र,अनुदेशकों के द्वारा एक स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कस्बा के अंडौली मार्ग स्थित एक वैवाहिक कार्यक्रम स्थल के परिसर में दिनांक 31.3.2026 इक्कतीस मार्च को सेवानिवृत होने वाले सभी शिक्षक साथियों का सम्मान समारोह व खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत जायसवाल के पदोन्नति होने पर उनका भी सम्मान समारोह किया गया। विकासखंड से कुल सात शिक्षकों का सम्मान वह एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ एवं विशिष्ट विधि शिक्षक संघ के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।विकासखंड क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों में तैनात कार्यरत शिक्षक,शिक्षा मित्र अनुदेशकों ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ ने की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणवीर सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,विशिष्ट अतिथि आलोक कुमार श्रीवास्तव खंड शिक्षा अधिकारी व जनपद के सभी सात विकास खंडो में तैनात कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारी सासनी के खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश प्रताप,हाथरस की खंड शिक्षाधिकारी शशिवाला,मुरसान खंड शिक्षाधिकारी गिर्राज किशोर,सहपऊ के खंड शिक्षाधिकारी,हसायन व नगर हाथरस के खंड शिक्षाधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने सहभागिता की।संचालन प्रवीण कुमार सेंगर व जितेन्द्र पाल सिंह ने किया।कार्यक्रम में हसायन प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन के प्रधानाध्यापक चन्द्रकेश,उच्च प्राथमिक विद्यालय हसायन से हरिओम,नगरिया पट्टी देवरी से प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार शर्मा,नारई उच्च प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका डमरेश कुमारी,बसई प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अरविंद जादौन,बसई उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक भीष्मपाल सिंह,जरेरा प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार शर्मा के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दद्दा के इक्कतीस मार्च 2026 को सेवानिवृत होने के बाद स्वागत करते हुए पुष्प माला,बरसाती छाता,धार्मिक ग्रंथ रामायण,एक जोडी अंग वस्त्र,शाॅल प्रतीक चिह्न भगवान श्री राधाकृष्ण भगवान श्रीराम की मूर्ति व छायाचित्र भेंट की।इस अवसर पर वीरेंद्र पाल सिंह जिला महामंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ,लाल बहादुर,ब्लॉक मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ, जितेंद्र पाल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ,शशि यादव ब्लॉक अध्यक्ष, राकेश कुमार ब्लॉक मंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, संजय सेंगर जिला कोषाध्यक्ष विशिष्ट बी.टी.सी.शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन,रविंद्र पाल सिंह,मनोज कुमार यादव, चंद्रकांत,जितेंद्र चौधरी, प्रश्चेन्दर यादव,भानु यादव,सत्येंद्र कुमार मिश्रा,भूपेंद्र यादव,मनोज गौड, रविकांत,महिपाल सिंह, अशोक कुमार,सभी नोडल शिक्षण संकुल समस्त ए.आर.पी. विनोद कुमार,मनीष कुमार सेंगर, सौरभ पाराशर,कामना सिंघल, शिवांगी, महेश कुमार,भानु प्रताप शिक्षामित्र मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
पुरानी कहासुनी के बाद युवक पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर घायल
September 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में
September 25, 2026
अनंत चतुर्दशी पर जैन मंदिरों में चढ़ाया
September 25, 2026
पुरानी कहासुनी के बाद युवक पर लाठी-डंडों
September 25, 2026
घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला,
September 25, 2026
डेयरी पर दूध देने गए युवक पर
September 25, 2026
ऑपरेशन क्लीन के तहत 11 वाहनों की
September 25, 2026
हाथरस जंक्शन पुलिस ने गांजा के साथ
September 25, 2026
Weather
Hathras
11:07 am,
Sep 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









