Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 अगस्त। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के निर्देशन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत रेंजर्स एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विभाजन विभीषिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को वर्ष 1947 में हुए भारत विभाजन की त्रासदी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इसके साथ ही राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. अनामिका सिंह ने विभाजन विभीषिका विषय पर व्याख्यान देते हुए छात्राओं को विभाजन के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों, विस्थापन, संघर्ष और आम जनमानस की पीड़ा से अवगत कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को इतिहास की उस त्रासदी के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराना और उससे सीख लेने के लिए प्रेरित करना रहा।

इसी क्रम में महाविद्यालय के ‘काका हाथरसी कल्चरल क्लब’ द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने शिक्षिकाओं के हाथों पर आकर्षक एवं कलात्मक मेहंदी की विभिन्न डिजाइनों को उकेरा। प्रतियोगिता में बीए प्रथम सत्र की छात्रा नाजमा ने प्रथम, एमए तृतीय सत्र की खुशी परमार ने द्वितीय तथा बीए पंचम सत्र की प्रार्थना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. प्रियंका सरोज एवं कु. रेशमा देवी शामिल रहीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। उक्त जानकारी प्रतिवेदन समिति प्रभारी कु. नेहा यादव एवं डॉ. प्रियंका सरोज ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page