Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 अगस्त। 13 अगस्त को काका हाथरसी स्मारक, मुरसान गेट पर यूपी इंडस्ट्रियल कोऑपरेटिव एसोसिएट लिमिटेड एवं उत्तर प्रदेश औद्योगिक सहकारी संघ लिमिटेड (यूपीका) के तत्वावधान में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेशनल मर्चेंट चेंबर हाथरस के अध्यक्ष एवं उद्योगपति-सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रदीप गोयल, विशिष्ट अतिथि फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री सुरेश अग्रवाल तथा अतिथि श्री विनोद जोशी ने सहभागिता की। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ काका हाथरसी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि श्री प्रदीप गोयल एवं विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश अग्रवाल का आयोजकों द्वारा भव्य स्वागत करते हुए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कानपुर से आए यूपीका के प्रबंधक डॉ. अशोक सचान तथा आयोजक-संचालक डॉ. जितेंद्र शर्मा की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर यूपीका के प्रबंधक डॉ. अशोक सचान ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षणार्थियों, बच्चों एवं लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों एवं लाभार्थियों को भोजन एवं शीतल पेय वितरित किए गए तथा अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं अतिथियों का धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार प्रकट किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page