Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 मई। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली द्वारा मदर्स डे के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति के सम्मान के साथ-साथ समाज सेवा की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर पत्रकार बंधुओं का सम्मान किया गया तथा दिव्यांग बच्चों को सूखा राशन, खाद्य सामग्री एवं पेयजल वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति वाष्णेय ने की। उन्होंने कहा कि मां केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन का आधार होती है। मां के त्याग, प्रेम और समर्पण को सम्मान देने के लिए मदर्स डे का आयोजन किया गया है। समारोह में विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वरिष्ठ माताओं का विशेष रूप से सम्मान कर उन्हें उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर समाज और लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों ने पत्रकारों की निष्पक्ष एवं निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना की।

कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब दिव्यांग बच्चों को सूखा राशन, बिस्कुट, फल, खाद्य सामग्री तथा शुद्ध पेयजल वितरित किया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर सभी उपस्थित सदस्य भावुक हो उठे। कार्यक्रम में सचिव मीनाक्षी शर्मा, कोषाध्यक्ष गुंजन गर्ग सहित संस्था की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी गईं तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। ग्रुप में सभी सदयों ने मिलकर सहयोग किया इंदु शर्मा, संगीता भदोरिया ,विनीता अग्रवाल, राधा सिंगल, राधा,नीलम गुलाटी, बागड़ी ,मीनू ,अनुपम ,गुंजन दीक्षित ,रजनी आंधी बाल,मधु ,मधुबाला मधुराज शर्मा माधवी पचौरी ,नीलम, मोनिका ,आशा शर्मा, शोभा, रेखा अग्रवाल ,संगीता ,प्रियंवदा गर्ग ,ममता ,रजनी कौशिक, लीना खंडेलवाल,सविता, अंजली, रिया ,गीता ,नेहा,आदि सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page