हाथरस 05 जून । विवेक भारतीय ग्राम समाजोत्थान संस्थान के तत्वावधान में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था कार्यालय ‘मां दुर्गा भवानी मंदिर भैकुरी’ पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर चर्चा की गई और उपस्थित लोगों को प्रकृति की रक्षा का संकल्प दिलाया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष सत्य प्रकाश नागर ने कहा कि मानवीय हस्तक्षेप के कारण आज पर्यावरण संकट इस कदर गहराता जा रहा है कि यदि आने वाले दिनों में इसे रोकने के ठोस प्रयास नहीं किए गए, तो धरती पर मानव जीवन खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यावरण को स्वस्थ, स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने के लिए हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे। विचार गोष्ठी के उपरांत माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर शुरू हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत संस्था द्वारा स्थानीय नागरिकों को फलदार, फूलदार और छायादार पौधे निशुल्क वितरित किए गए। उपस्थित लोगों से इन पौधों को लगाने और उनकी उचित देखभाल करने की अपील की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार पालीवाल (एडवोकेट) ने की तथा सफल संचालन सत्य प्रकाश ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. खिलाड़ी सिंह, गौरव कुमार, यशोदा कश्यप, दीनू, अंजलि कुशवाह आदि सहित तमाम ग्रामीण और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सासनी में भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा
July 21, 2026
हसायन : बाइक में हवा भरवाने गए
July 21, 2026
भू-जल संरक्षण सप्ताह के तहत बागला डिग्री
July 21, 2026
सादाबाद : मेधावी शगुन दक्ष ने नीट
July 21, 2026
सादाबाद : कोरोना काल से बाद फिर
July 21, 2026
सादाबाद : निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए
July 21, 2026
सादाबाद : मालगाड़ी की चपेट में आए
July 21, 2026
Weather
Hathras
11:28 pm,
Jul 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











